फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर बस व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर सीएचसी में घायलों को एंबुलेंस पर लिटाते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर महमूदपुर जंगल गेट के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में शाहगंज डिपो की बस से एक बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार कादीपुर के मैनेपारा सैदरपुर निवासी सुल्तान खान (29) व दीपचंद (28) घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां देर शाम दीपचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ। बाइक सवार बरौंसा से घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में महमूदपुर जंगल गेट के पास दुर्घटना हो गई। बाइक स्पीड में थी। एक वाहन को ओवरटेक करने में उनकी बाइक सामने से जा रही बस से टकरा गई। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बाइक कौन चला रहा था, यह पता नहीं चल सका है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल दीपचंद ने देर शाम दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बस को स्थानीय थाने के सामने खड़ा कराया गया है, जबकि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बस पर सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें