फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार दिन से एक्सरे प्रिंटर खराब, स्मार्टफोन से फोटो खींचकर दे रहे रिपोर्ट

Fri, 08 Nov 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने आ रहे हैं तो आपको स्मार्ट फोन लाना होगा। यहां एक्सरे विभाग में ऑफलाइन रिपोर्ट देने के लिए लगा प्रिंटर चार दिनों से खराब है, इसलिए काम चलाऊ तरीका अपनाते हुए मोबाइल से कंप्यूटर स्क्रीन की फोटो खींचकर जांच रिपोर्ट दी जा रही है। जिसे मरीज व तीमारदार चिकित्सक को दिखाकर इलाज करा रहे हैं। वहीं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, उन्हें बैरंग लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी भवन में डिजिटल एक्सरे विभाग है। एक्सरे विभाग के कर्मचारी रमेश ने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट प्रिंट करने के लिए लगे प्रिंटर का सॉफ्टवेयर सोमवार से खराब है। उस दिन यहां 236 एक्सरे हुए। अगले दिन मंगलवार को 133, बुधवार को 213 मरीजों का एक्सरे किया गया। बृहस्पतिवार को 157 लोगों का एक्सरे हुआ, लेकिन रिपोर्ट किसी को नहीं मिल सकी।
डॉक्टर ने बिना रिपोर्ट देख लिख दी दव
दोस्तपुर से आई रामकली के घुटने में चोट लगी थी, चल नहीं पा रही थीं। परिवारजन उसे लेकर एक्सरे कराने पहुंचे तो पता चला कि स्मार्ट फोन लाइए, तभी रिपोर्ट मिल सकेगी। उनके पास स्मार्ट फोन नहीं था, उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल सकी। डाॅक्टर ने बिना रिपोर्ट देखे ही दवा लिख दी। निधियावां से आए राहुल के पैर में फ्रैक्चर था। उनके साथ आए नीरज के पास की-पैड मोबाइल था। रिपोर्ट नहीं मिली तो मजबूरन प्राइवेट में एक्सरे कराया और आठ सौ रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

इंजीनियर नहीं दूर कर सके खराबी
प्रिंटर खराब होने की जानकारी पर लखनऊ से इंजीनियर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे और खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम होकर लौट गए। अब सैरेक्स कंपनी के इंजीनियरों को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि अभी इंजीनियरों के आने में चार-छह दिन का समय लगेगा।
रोजाना लौट रहे करीब 30-40 लोग
एक्सरे रिपोर्ट का प्रिंट न मिल पाने से रोजाना ऐसे 30 से 40 लोग लौट रहे हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। सैदपुर से आई रुकसाना ने बताया कि उसने पैर में मोच आने पर सोमवार को एक्सरे कराया था। तब से वह रोजाना रिपोर्ट लेने आ रही है। बार-बार उसे स्मार्ट फोन लाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। ऐसे में अभी तक उसका सही इलाज शुरू नहीं हो सका है।
समस्या दूर करने कर रहे प्रयास
डिजिटल एक्सरे का प्रिंटर खराब है। कंपनी के इंजीनियरों को सूचना भेजी गई है। मरीजों को परेशानी न हो, इसलिए मोबाइल से फोटो खींचने की छूट दी गई है। समस्या के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें