फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ उतरे ग्रामीण

Fri, 08 Nov 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार ब्लॉक के सैदखानपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि गांव का कोटा घटतौली करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में विभागीय अधिकारियों ने पैसा लेकर उसे बहाल कर दिया। कोेटेदार फिर से घटतौली कर रहा है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कूरेभार ब्लॉक के सैदखानपुर के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार खिलाफ ग्रामवासियों ने बीते दिनों राशन वितरण में घटतौली का आरोप लगाया था। 70 राशन कार्ड धारकों ने अधिकारी के समक्ष बयान व शपथपत्र दिया था। कोटेदार दोषी पाया गया था। दुकान को सस्पेंड कर दिया गया था।
आरोप है कि जिलापूर्ति अधिकारी और सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोटेदार के साथ मिलीभगत कर 15-20 शिकायतकर्ताओं से मिलकर उन्हें झांसा देकर हस्ताक्षर करवा लिए। शिकायत एसडीएम व जिलापूर्ति अधिकारी से की गई थी। इसके बाद भी उसका कोटा बहाल कर दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी कार्डधारकों की शिकायतों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में जय प्रकाश, दुलारी, विनय, रामधीरज, राम जनम समेत बड़ी संख्या में कार्डधारक शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें