फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भादों पूर्णिमा पर गोमती में लगाई डुबकी

Fri, 16 Sep 2016 10:50 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
गोमती पर पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भादों पूर्णिमा पर शुक्रवार को लोगों ने आदि गंगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाई। पूजन अर्चन व गोदान कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शहर के सीताकुंड घाट के पास लगे मेले में महिलाओं ने खाने-पीने व घरेलू सामानों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को भादों पूर्णिमा के अवसर पर शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने पुरोहित से गोदान कराया। इसके बाद घाट पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। गोमती में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान अर्घ्य भी दिया।  उधर, लंभुआ के धोपाप स्थित आदि गंगा गोमती में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। 


शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय ने बताया कि भाद्रपक्ष की पूर्णिमा पर स्नान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। धन-धान्य का लाभ मिलता है। लक्ष्मी का निवास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें