फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के निर्माण में हो रहा पीली ईंटों का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पंत स्टेडियम में पांच करोड़ रुपये से कराए जा रहे कार्यों की पिछले महीने डीएम व सीडीओ ने जांच की थी। जांच में पीली ईंटों का प्रयोग किए जाने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को ईंटें बदलवाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद भी स्टेडियम के निर्माण में पीली ईंट का ही प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब पांच करोड़ रुपये से खेलकूद सुविधा बढ़ाने के चल रहे कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। 29 जनवरी को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।
निर्माण के लिए रखी ईंट को डीएम ने दूसरी ईंट पर गिराया तो वह टूट गई। खामी उजागर होने पर डीएम ने ईंट की जांच लोक निर्माण विभाग में कराए जाने का निर्देश दिया था। साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी को समय-समय पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लेकिन अब भी निर्माण कार्य में पीली ईंट का ही प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है। वे चिकित्सीय अवकाश पर हैं। ड्यूटी पर आने के बाद वे इसकी जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें