फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शाहगंज चौराहे से हटे श्रमिक, दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे लगा सेवा शिविर

Wed, 07 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे श्रमिकों के लिए लगाया गया ​शिविर। स्र
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शाहगंज चौराहे पर काम की तलाश में जुटने वाले श्रमिकों को प्रशासन ने दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे स्थानांतरित कर दिया है। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में 21 सितंबर से यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें श्रमिकों का पंजीकरण, जागरूकता और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। श्रम विभाग ने अब तक 818 श्रमिकों और 86 नियोक्ताओं का डिजिटल लेबर चौक एप पर पंजीकरण कराया है। बीओसी पोर्टल पर 157 निर्माण श्रमिकों का नया पंजीकरण और 45 का नवीनीकरण हुआ है। वहीं, 43 असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल से जोड़े गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 735 श्रमिकों की टीबी, 724 की शुगर व रक्तचाप, 221 की मलेरिया और 116 की डेंगू जांच की। आंख, दांत, एचआईवी, ईसीजी, हीमोग्लोबिन और मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच की गई। जरूरतमंदों को दवाएं दी गईं। सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें