फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत

Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। उमरी गांव में सोमवार सुबह एक आम के पेड़ की डाल के नीचे दबकर मरूई किशनदासपुर निवासी मजदूर रामतीरथ (39) की मौत हो गई। वह एक महिला के शव के अंतिम संस्कार के लिए आम के पेड़ की डाल काटने के बाद रस्सी से खींच रहे थे। इस दौरान पेड़ की डाल उनके ऊपर गिर पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक हादसा सुबह 09:15 बजे हुआ। उमरी निवासी अशोक की पत्नी का रविवार शाम को बीमारी से निधन हो गया था। उनके शव का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाना था। अशोक के घर वालों ने लकड़ी काटने के लिए रामतीरथ को बुलाया था। गांव में स्थित आम के पेड़ की डाल काटने के बाद राम तीरथ रस्सी से उसे नीचे खींच रहे थे। तभी अचानक डाल टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने रामतीरथ को मृत घोषित कर दिया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मरूई किशनदासपुर निवासी रामतीरथ मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत का पता चलने के बाद पत्नी कमलेश, पुत्री चांदनी (20), पुत्र सौरभ (18) व गौरव (17) गमजदा हैं। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें