भदैंया के लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज पर डाला गया स्लैब।
भदैंया। अयोध्या हाईवे स्थित लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार को टूटे भाग पर स्लैब डालने का काम पूरा किया गया। इसके बाद गर्डर और छोटे गड्ढों की मरम्मत का काम किया जाएगा।
पुल की मरम्मत के लिए ओवरब्रिज पर आवागमन बंद कर दिया गया था। वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। तब से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। पुल पर आवागमन बहाल होने में अभी पखवारे भर का समय लग सकता है।
रूट डायवर्जन से इन छोटे मार्गों पर भारी दबाव है। इन मार्गों पर अक्सर जाम लग जाता है। कार्य स्थल पर मौजूद कर्मचारी आरपी मौर्य ने बताया कि स्लैब के पकने में 10 से 15 दिन का समय लगेगा। डामरीकरण कर रास्ते को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।