. लंभुआ में बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी।
सुल्तानपुर। कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में बीज की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने कुल 61 दुकानों पर 31 नमूने संकलित किए। इस दौरान दो बीज की दुकानें बंद पाई जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
शासन के निर्देश पर उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने कादीपुर तहसील में 12 बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। अलग-अलग दुकानों से सात बीज के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने सदर, लंभुआ तहसील में बीज की दुकानों पर छापा मारा।
लंभुआ के तिवारी बीज भंडार, दोमुहा स्थित पवन एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर जुआरिक फॉर्म हब, कामतागंज बाजार में तिवारी किसान सेवा केंद्र, पांडेय किसान सेवा केंद्र सहित 15 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात नमूने संकलित किए गए। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सत्येंद्र कुमार ने बल्दीराय तहसील की 34 दुकानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही 17 नमूने संकलित किए गए। लंभुआ में अमन बीज भंडार और धनपतगंज में कृषक सेवा केंद्र के बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।