कॉलेज में महिला टीम को मिली ट्रॉफी के साथ प्रबंधक।
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंबेडकरनगर में सोमवार को आयोजित अंतर महाविद्यालय हॉकी (महिला वर्ग) प्रतियोगिता में गनपत सहाय पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता बनी है। टीम की सफलता पर बुधवार को महाविद्यालय की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पांडेय सनी ने महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया। प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। टीम मैनेजर डॉ. रवींद्र शुक्ला ने टीम के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर प्रो. मोहम्मद शाहिद, डॉ. विक्रमादित्य, डॉ. अरविंद द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे।