सुल्तानपुर। अमेठी जिले के तिलोई तहसील के एसडीएम अमित सिंह व तहसीलदार अभिषेक यादव हाईकोर्ट में लंबित अवमानना याचिका में हलफनामा दाखिल करने हाजिर नहीं हुए। नतीजतन उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हो गया था। बुधवार को दोनों अधिकारी सीजेएम कोर्ट में हाजिर हुए और जमानत अर्जी पेश की। प्रभारी सीजेएम शुभम वर्मा ने हाईकोर्ट में नियत तिथि पर पेश होने की शर्त रखते हुए उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
अमेठी जिले के तहसील तिलोई के शाहमऊ गांव के रहने वाले याची विक्रम सिंह ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। याचिका में तिलोई तहसील के एसडीएम अमित सिंह, तहसीलदार अभिषेक यादव, खंड विकास अधिकारी राजकुमार शर्मा व ग्राम प्रधान डॉ. मुस्कान को विपक्षी बनाया गया है। संवाद