फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखमय जीवन के लिए पूजा वट वृक्ष  

Thu, 25 May 2017 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र मांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन सुखमय व पति की लंबी आयु के लिए बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने शहर के सीताकुंड स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया।      
विज्ञापन



हिंदू धर्म के अनुसार जो भी स्त्री वट सावित्री व्रत रखती है, उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति को लंबी उम्र मिलती है। इस बार वट सावित्री व्रत पर स्नान दान की अमावस्या और शनि जयंती भी थी। बृहस्पतिवार को वट सावित्री व्रत पर महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए वट वृक्ष के नीचे पहुंची। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना, सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।

शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय ने कहा कि वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाएं लंबे समय तक सुहागन रहती हैं। सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस ले लिया था। इस व्रत में महिलाओं को 108 बार वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें