फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भगवान चित्रगुप्त मंदिर में महिलाओं ने की महाआरती

Thu, 10 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। कस्बे के रानीपुर कायस्थ गांव स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार रात मातृ शक्तियों ने महाआरती की। यह महाआरती मंगलवार रात लगभग साढ़े सात बजे हुई। मातृ शक्तियों ने भगवान चित्रगुप्त, भवानी दुर्गा, शिवजी और मां सरस्वती की वैदिक मंत्रों एवं भक्तिमय संगीत के साथ पूजा की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त और मां भगवती के जागरण के लिए मातृ शक्ति की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने देवी-देवताओं से विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर निर्मला देवी, पूजा श्रीवास्तव, निष्ठा श्रीवास्तव, सुमित्रा, विनय कुमारी, दीपा, दीक्षा, कुसुम देवी, अनीता श्रीवास्तव, गीता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें