फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार दिन बाद नहर में मिला महिला व नवजात का शव

Thu, 10 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के गोविंदपुर से छह सितंबर को लापता हुई गर्भवती बीही निदूरा निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी मनीषा (24) का शव नरसिंहपुर डीह के पास बुधवार सुबह नहर में मिला।
विज्ञापन


वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक नवजात (बालिका) का शव ग्रामीणों ने पानी में देखा। नहर में दो शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बीही निदूरा गांव निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह छह सितंबर की सुबह अपनी गर्भवती पत्नी मनीषा के साथ गोविंदपुर आधार कार्ड बनवाने के लिए गए थे। गोविंदपुर बाजार में वह अपनी पत्नी को एक स्थान पर बिठाकर कुछ खाने का सामान लाने चले गए थे। इसके बाद जब वह लौटे तो उनकी पत्नी नहीं मिलीं।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। उन्होंने प्रकरण की जानकारी पीआरवी को भी दी थी। पीआरवी भी उनकी पत्नी को नहीं खोज सकी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थी।
बल्दीराय थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि अखिलेश ने लिखित रूप से शव की शिनाख्त की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिला नहर तक कैसे पहुंची जैसे बिंदुओं पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें