फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: देहात डॉट कॉम से जोड़ी जाएंगी समूह की महिलाएं

Mon, 08 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देहात डॉट कॉम से जोड़ा जाएगा। महिलाओं का संकुल संगठन इसे संचालित करेगा।
विज्ञापन

समूह की महिलाएं किसानों को कृषि संबंधी उपकरण व अन्य सामग्री देहात डॉट कॉम के माध्यम से खरीदने के लिए प्रेरित व जागरूक करेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इस संबंध में कंपनी से एग्रीमेंट करने की तैयारी में है ताकि समूह से जुड़ी महिलाओं की आमदनी बढ़ाई जा सके।
देहात डॉट कॉम से हरी झंडी मिलने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिला संकुल संगठनाें से इसकी एजेंसी संचालित कराने की तैयारी में है। इसके लिए दूबेपुर के पास किराये पर एक दुकान का चयन किया गया है। मिशन के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि दूबेपुर विकास खंड के प्रत्येक गांवों की समूह की महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। इस दौरान एजेंसी संचालित करने के पहले महिलाओं को कृषि संबंधी उपकरण, बीज व अन्य सामानों की बिक्री के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाएं अपने गांव में इसका प्रचार करते हुए बिक्री कराएंगी। बिक्री में महिलाओं को सामान के हिसाब से कंपनी की ओर से कमीशन दिया जाएगा। जल्द ही कंपनी से एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें