फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला कबड्डी खिलाड़ी प्रयागराज के लिए रवाना

Sat, 13 Dec 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज रवाना होती कबड्डी की महिला ​खिलाड़ी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से प्रयागराज में 13 व 14 दिसंबर को 52 वीं सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिले के 14 खिलाड़ी शनिवार सुबह ट्रेन से रवाना हो गए। इनमें प्रिया गुप्ता ,मोनी,आंचल यादव, जेबा बानो , संजू, अनिका, शिवानी, लक्ष्मी पाल , जया, आर्य श्रीवास्तव, खुशी सिंह, सुधा मिश्रा, चंद्रिका, ईशा शामिल हैं।
विज्ञापन

संगठन के सचिव महेश कुमार ने बताया कि चयनित महिला खिलाड़ियों का सबसे पहले लीग मैच आयोजित होगा। इस लीग मैच में सफल होने के बाद चार टीम सुपर लीग में क्वालीफाई करेंगी। सभी चयनित खिलाड़ियों को संगठन के अध्यक्ष रामधर, उपसचिव आरबी पांडेय, हीरालाल यादव, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सत्यवीर, राकेश कुमार, आशुतोष यादव, राजनरायन यादव आदि ने खुशी जताई है।

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज रवाना होती कबड्डी की महिला खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज रवाना होती कबड्डी की महिला खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज रवाना होती कबड्डी की महिला खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें