फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खुदकुशी की कोशिश करने वाली महिला की आठवें दिन मौत

Sun, 14 Dec 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले में चार दिसंबर को खुद को आग के हवाले करने वाली महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी सतप्रीत सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी पुत्री शहर के एक मोहल्ले में रहती थी। पति का निधन पहले ही हो चुका है। आरोप है कि उनकी पुत्री के साथ आरोपी सतप्रीत सिंह ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। इसकी प्राथमिकी कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई थी। आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई।
आरोपी सतप्रीत सिंह व उसके परिजन निरंतर उनकी पुत्री व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। तंग आकर उनकी पुत्री ने गत चार दिसंबर को अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा लिया था। उसका इलाज ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। मां की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी सतप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें