फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राह चलते महिला से छेड़छाड़, पति को बेल्ट से पीटा

Wed, 25 Dec 2024 07:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर से सटे अमहट क्षेत्र में सोमवार रात शादी समारोह में शामिल होकर मायके लौट रही महिला से राह चलते दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पति ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे भी बेल्ट से पीटा। दूसरे पक्ष ने भी दंपती पर मारपीट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जगदीशपुर निवासी दंपती सोमवार शाम शहर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात करीब 9.30 बजे महिला अपने मायके धम्मौर जाने के लिए पति के साथ बाइक से जा रही थी। महिला के मुताबिक, अमहट स्थित एक वाहन कंपनी के शोरूम के सामने दो बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने आरोपियों का फोटो खींच ली। इस पर आरोपियों ने ओवरटेक करके रोक लिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति को बेल्ट से जमकर मारापीटा। शोहदों ने महिला के बाल भी खींचे। पीआरवी के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी भाग निकले। घायल पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, गोराबारिक अमहट निवासी मोहम्मद औन का आरोप है सोमवार रात वह अपने किरायेदार बबलू की बाइक से अमहट की तरफ जा रहे थे। वाहन कंपनी के शोरूम के पहले दूसरी बाइक से दंपती जा रहे थे। महिला का पति बाइक गलत ढंग से चला रहा था।
विज्ञापन

मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा। उसने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद पति व पत्नी ने मिलकर मोहम्मद औन को हेलमेट से मारापीटा। महिला ने उन्हें लूट व छेड़खानी में फंसाने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें