फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला को दवा सुंघाकर किया बेहोश, दो लाख के जेवर उड़ाए

Mon, 29 Sep 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। रामगंज के धनजई मजरे सोनारी गांव में रविवार सुबह चोरों ने घर के बाहर निकली महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में घुसकर करीब दो लाख के जेवर उठा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़ित जगदीश यादव ने बताया कि उनकी बड़ी बहू दुर्गावती देवी (40) सुबह करीब पांच बजे रसोई का जूठा बर्तन धोने के लिए बाहर निकली। तभी घात लगाए बैठे दो चोरों ने उन्हें दबोच लिया। पहले पिटाई की, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद चोरों के दो अन्य साथी घर में घुसे और संदूक का ताला तोड़कर जेवरात उठा ले गए।



चोरी गए सामान में चांदी की करधन, पायल, सोने का टप और झाला शामिल हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि दुर्गावती बाहर बेहोश पड़ी थीं और कमरे से जेवरात गायब थे। उनके शरीर पर पिटाई के निशान भी पाए गए। घायल महिला को रामगंज के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इंस्पेक्टर कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें