फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेले में 2373 मरीजों का किया उपचार

Mon, 29 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सिंहपुर पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। फूला पीएचसी पर लैब सहायक नदारद होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। मेले में कुल 2373 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं 23 गंभीर रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन




सिंहपुर ब्लॉक के फूला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान कुछ अलग स्थिति रही। सुबह 10:10 बजे लैब सहायक लैब सहायक सर्वेश शुक्ल, सीएचओ और आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद नहीं मिले। वहीं डॉ. राजमणि वर्मा मरीजों का इलाज करते मिले। मेले में फार्मासिस्ट कृपाशंकर, एएनएम रीता, दीपचंद्र व अनिल कुमार मौजूद मिले। 11:15 बजे तक 34 मरीज पहुंचे, किंतु किसी की जांच नहीं हो सकी।


मेले में पहुंचे बुजुर्ग रामपाल ने चिकित्सक को बताया कि कई दिनों से शरीर में दर्द, सांस फूलने संग खांसी व कमजोरी है। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा दी है। जांच नहीं हो पाई। फूला गांव निवासी मरीज मिंटू शुक्ला ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले बंदर ने काट लिया था। चिकित्सक ने टीका लगवाने संग दवा दी है। मरीज पमीता ने बताया कि कई दिनों से वह जुकाम, बुखार व सिरदर्द की समस्या से पीड़ित हैं। बाहर से दवा ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा दी है, जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन



बुजुर्ग मंगल बाजपेई ने बताया कि 15 दिनों से खांसी के साथ सांस फूल रही है। बाहर चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने संग बलगम की जांच कराने को कहा। यहां पर जांच की कोई सुविधा नहीं मिली। सोमवार को सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करानी पड़ेगी।


वहीं गौरीगंज के जेठूमवई पीएचसी पर डॉ. राजीव सौरभ की मौजूदगी में मेले का आयोजन हुआ। जिसमें मरीजों की जांचकर इलाज किया गया। चिकित्सक ने मरीजों को बताया कि मौसम में बदलाव से बुखार, जुकाम, खांसी व फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़े हैं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। शिविर में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया और वायरल संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें