फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर महिला की गई जान

Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
उर्मिला यादव (फाइल फोटो)। 
विज्ञापन
धम्मौर। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर रसवादा गांव के पास सोमवार तड़के अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर स्थानीय कस्बा निवासी उर्मिला यादव (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन



धम्मौर बाजार निवासी उर्मिला यादव सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे पैदल महेशनाथ मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। करीब पांच बजे रसवादा के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उर्मिला काफी समय से अपने भाई धर्मेंद्र और गुड्डू के साथ रहती थीं। उनके कोई संतान नहीं है। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें