फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे पांच लाख रुपये के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दियरा बाजार में शनिवार की देर रात किसी काम से उठी गृहस्वामिनी को दरवाजे के बाहर खड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के जोर पर बंधक बना लिया। महिला को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने घर में रखे बक्से व जमीन में गाड़े गए सोने के करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे के बट से उसकी पिटाई भी की। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो दूसरे कमरे में सो रही बेटी व बहू भागकर वहां पहुंचे और पुलिस को सू चित किया। सूचना के बाद पहुंचे एसओ ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा बाजार में सत्य नारायण रावत दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी उषा, बेटा विशाल, विकास, बेटी रोशनी, साक्षी और बहू मधु रहते हैं। तीन दिन पहले ही बड़ा बेटा विशाल अपने पिता के पास दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन

इसी बीच छोटा बेटा विकास अपनी बहन रोशनी के साथ बुआ के घर चला गया। घर पर सिर्फ उषा, बेटी साक्षी व बहू ही थे। शनिवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच उषा किसी काम के लिए उठीं।
वे दरवाजा खोलकर जैसे ही बाहर निकलीं तभी चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने उषा पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश उषा को लेकर उनके कमरे में पहुंच गए। बदमाशों ने धमकी देकर बक्सा खोला और उसमें रखे सोने के जेवरात निकाल लिए।
इसके बाद उषा से अन्य जेवरातों के बारे में भी पूछा। उषा ने जमीन में खोदकर गाड़े गए अन्य जेवरात भी निकाल कर उन्हें दे दिए। एक बार उषा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की बट व लात-घूसों से उनकी पिटाई की। लूटपाट के बाद जब बदमाश चले गए तो उषा ने शोर मचाया। शोर सुनकर उनकी बेटी साक्षी व बहू मधु वहां पहुंच गए। बेटी ने फोन से इसकी सूचना यूपी 112 को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। रविवार की सुबह एसओ मोतिगरपुर शिव कुमार यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। पीड़ित महिला के अनुसार लूटे गए सोने व चांदी के जेवरात की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें