फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सद्भावना डाउन एक्सप्रेस में बुधवार को यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ये देख यात्रियों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर ट्रेन को बंधुआकलां स्टेशन के पास रोक दिया गया। स्थानीय रेलवे चिकित्सालय से चिकित्सा कर्मियों की टीम बंधुआकलां स्टेशन पहुंची। चिकित्सा कर्मियों की टीम की देखरेख में महिला ने शिशु को जन्म दिया। करीब 15 मिनट बाद सद्भावना एक्सप्रेस को रवाना किया गया। सकुशल प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा को स्थानीय रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस के जरिए महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस बुधवार भोर करीब पांच बजे मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन की जनरल बोगी में बिहार के सीतामढ़ी जिले के पिपरी खुंडा पड़ाहर निवासी छुलैसा अपनी पत्नी रंजीता देवी (30) के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के मुसाफिरखाना स्टेशन से रवाना होते ही रंजीता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इस पर बंधुआकलां स्टेशन के पास सद्भावना एक्सप्रेस को रोक दिया गया।
उधर, कंट्रोल रूम की सूचना के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन से सीनियर फार्मासिस्ट केशव गुप्ता अपनी टीम के साथ बंधुआकलां स्टेशन पर पहुंच गए। वहां चिकित्सा कर्मियों की देखरेख में रंजीता देवी ने शिशु को जन्म दिया। इस दौरान ट्रेन को करीब 15 मिनट तक बंधुआकलां स्टेशन पर रोका गया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा ट्रेन से ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया। सीनियर फार्मासिस्ट केशव गुप्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर दोनों को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें