सुल्तानपुर। सवांगी गांव में शनिवार की सुबह खेत की सिंचाई करने जा रही एक महिला विद्युत पोल के स्टे रॉड में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। स्टे रॉड में करंट उतरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के सवांगी गांव की रहने वाली सिताबी (65) शनिवार की सुबह सात बजे खेत की सिंचाई करने के लिए पाइप फैला रही थीं। इस दौरान विद्युत पोल के स्टे रॉड से सिताबी का हाथ छू गया।
स्टे रॉड में करंट उतर रहा था। उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।