लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पीपी कमैचा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास खड़ी भीड़। स्रोत- ग्रा
चांदा। प्रतापपुर कमैचा निवासी श्याम बहादुर की पत्नी कविता (40) बृहस्पतिवार सुबह करीब 06:30 बजे घर से टहलने के लिए हाईवे पर निकलीं।
इस बीच सुल्तानपुर से वाराणसी की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया और चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कविता सड़क के किनारे टहल रही थीं। तभी पीछे से बेकाबू ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कविता को प्रतापपुर कमैचा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ट्रक छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले। मृतका के पति श्याम बहादुर ठेला लगाते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े पुत्र अभिषेक ने चांदा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।