फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घरेलू कनेक्शन का बिल 62,868 रुपये देख महिला ने किया हंगामा

Sun, 24 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धम्मौर में लगे मेगा कैंप में ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी।  
विज्ञापन
धम्मौर। विद्युत उपकेंद्र की ओर से ग्रामीण बैंक के पास शनिवार को शिविर आयोजित हुआ। इसमें अधिशासी अभियंता अरूण कुमार, एसडीओ सौरभ दीक्षित तथा अवर अभियंता सचिन यादव ने सुनवाई की।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचीं समनाभार निवासी ऊषा देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि छह अगस्त 2025 को 927 रुपये का बिल जमा कर दिया था। 12 अगस्त को फिर से 40361 रुपये बिल का मैसेज मोबाइल पर आया है। पीड़िता के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया था कि बिल में सुधार हो गया। विद्युत सखी से चेक करवाया तो 40,361 से बढ़कर 62,868 रुपये बिल देखने का मिला। अधिकारियों के सामने हंगामा करने लगी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महिला ने बताया कि कर्मचारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मनियारपुर गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया कि 31 जनवरी 2025 को पूरा बिल जमा कर दिया था। छह माह में फिर 28 हजार का बिल आ गया है। खेतकुरी गांव निवासी बृजेश यादव ने कहा कि जून 2025 में बिल जमा कर दिया था। एक महीने बाद अगस्त में 27 सौ रुपये बिल आ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिल ज्यादा आ रहा है। दो बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई उपभोक्ताओं ने मीटर की खराबी, अधिक बिल आने व नया मीटर लगाने की शिकायत दर्ज कराई। एसडीओ ने बताया कि बिलों की गड़बड़ी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें