फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लचर कार्यप्रणाली पर नपे बल्दीराय के अधिशासी अभियंता

Sun, 24 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं कर पाने व बकाया बिलों पर कम वसूली पर शुक्रवार को पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल की गाज बल्दीराय के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार पर गिरी है। समीक्षा के दौरान चेयरमैन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। अधिशासी अभियंता पर हुई कार्रवाई से अन्य वितरण खंडों के इंजीनियर सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में समीक्षा के दौरान जिले की बिजली व्यस्था पर चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने बेहद नाराजगी जताई। उन्होंने अन्य वितरण खंडों के अधिशासी अभियंताओं व अधीक्षण अभियंता को चेतावनी दी है। बकाया बिलों की लक्ष्य के मुताबिक वसूली करने व उपभोक्ताओं को आदेश के मुताबिक बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के बाद कोई इंजीनियर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि समीक्षा में दो और खंडों की राजस्व वसूली कम मिली है। गर्मी के मौसम में जिले की ध्वस्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था व ट्रांसफार्मराें के नहीं बदलने जाने का मामला भी चेयरमैन तक पहुंचा था। चार माह पहले भी एक अधिशासी अभियंता को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन ने बताया कि कार्रवाई लखनऊ मुख्यालय से हुई है। इस संबंध में मेरे पास कोई पत्र अभी नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें