फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला, मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के इटकौली गांव की एक महिला रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे मेडिकल काॅलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अलीगंज के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के इटकौली गांव निवासी आशा देवी (55) का शनिवार शाम परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार सुबह वह कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर आराम करने चली गई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

कमरे के अंदर से धुंआ निकलता देख परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो दंग रह गए। महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। एंबुलेंस से परिजन आशा देवी को मेडिकल काॅलेज ले गए। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गोसांईगंज आरबी सुमन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें