सुल्तानपुर। चोरमा गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी ध्रुव कुमार की पत्नी सुनीता यादव (38) शुक्रवार की सुबह आग से झुलस गईं। परिवारीजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई।
ससुरालीजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राधेश्याम यादव ने तहरीर देकर मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।