फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या, बचाने आए बेटे की हालत नाजुक; पुलिस कर रही जांच

Mon, 28 Oct 2024 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी गई। बचाने आए मासूम बेटे पर भी वार किया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार की रात एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने आए बेटे पर भी दबंगों ने वार किए। इससे वह गंभीरू रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


घटना करौंदीकला थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव की है। गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी हौसिला देवी (45) की बीती रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में मौत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी होगी कड़ी कार्रवाई

पति दिल्ली में करता है नौकरी

मामले में राजेंद्र के बड़े बेटे सचिन ने थाने में तहरीर दी है। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। मृतका का पति राजेंद्र दिल्ली में काम करता है। उसे सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें