फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भूमि विवाद में विपक्षियों ने एक महिला की बृहस्पतिवार को उसे निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उसने पिछले 21 दिसंबर को भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। पिछले 26 दिसंबर को गांव के ही पंकज कई अन्य लोगों के साथ पहुंचे और बाउंड्रीवाल ढहाने लगे।
बाउंड्रीवाल ढहाने का विरोध करने पर 70 वर्षीय महिला को मारने लगे और अलाव में जलाने का प्रयास किया। तभी बीच-बचाव के लिए पहुंची बहू को आरोपियों ने निर्वस्त्र कर पीटा और दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के कई अन्य लोगों को भी पीटा।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष परशुराम ओझा ने बताया कि मामला मारपीट का है। निर्वस्त्र कर पिटाई व दुराचार का मामला फर्जी है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें