सुल्तानपुर। धर्म परिवर्तन कराने के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी अमेठी जिले के कमरौली स्थित यूपीएसआईडीसी कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी को एफटीसी प्रथम जलाल मोहम्मद अकबर ने जमानत दे दी है।
बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने के रामपुर गांव निवासी व जगदीशपुर के पालपुर कस्बे में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अश्वनी पांडेय ने पुष्पा देवी, रिंकी, प्रीति, कालपी, किशोर व निशा के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में बीते नौ मार्च को जगदीशपुर थाने में केस दर्ज कराया था।
आरोप है कि जगदीशपुर क्षेत्र में जामो रोड पर स्थित कदीर अहमद के मकान में किराये पर कमरा लेकर प्रार्थना सभा आयोजित कर आरोपियों की ओर से लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोपियों पर हिंदू धर्म के अनुसूचित जाति के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है।