सुल्तानपुर। पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनकी बहन अर्चना सिंह के खिलाफ चल रहे हर्ष फायरिंग के मुकदमे में शुक्रवार को साक्षी रविप्रकाश गैरहाजिर रहे, जिसकी वजह से कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने इस मामले में गवाह रविप्रकाश को समन जारी कर 24 जून के लिए तलब किया है।
धनपतगंज थाने में तैनात तत्कालीन उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन अर्चना सिंह के खिलाफ 14 जून 2021 को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू का भी नाम सामने लाते हुए दोनों लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। संवाद