फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उमस के साथ बढ़ी अकड़न, जोड़ों के दर्द ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 12 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ती उमस का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, गर्दन की अकड़न और मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन करीब 235 से अधिक मरीज आर्थो की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सीएल रस्तोगी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं की है। उन्होंने बताया कि मौसम में बढ़ी नमी और तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों और ऊतकों पर पड़ता है। इस कारण अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। व्यायाम और टहलने में कमी आने से जोड़ों की लचक घटती है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करना, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना और संतुलित आहार की कमी भी समस्या को गंभीर बना सकती है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव

रोज कम से कम 30 मिनट टहलें या हल्का व्यायाम करें।
लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने या खड़े रहने से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें।
कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लें।
सुबह की धूप में कुछ समय अवश्य बिताएं।
वजन नियंत्रित रखें, इससे जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।
दर्द होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें