फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सांसद संजय सिंह के केस में गवाह तलब

Thu, 05 Feb 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह व अन्य के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बुधवार को शेष साक्ष्य पर सुनवाई के लिए तारीख तय थी। इस मामले के गवाह गैर-हाजिर रहे। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने इस मामले में गवाहों को समन जारी करते हुए शेष अभियोजन साक्ष्य के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह मामला एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें