फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन ट्रेनों में पकड़े गए 253 बेटिकट यात्री

Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेरा टिकट-मेरा स्वाभिमान अभियान के तहत बुधवार को रेलवे की स्पेशल टीम ने तीन ट्रेनोें पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 253 यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रयागराज-अयोध्या अप पैसेंजर, शटल अप एक्सप्रेस व बेगमपुरा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। जांच में कुल 253 यात्री बिना टिकट पाए गए। इनसे 1,03,755 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा 83 बिना टिकट यात्रियों को विभिन्न स्थानों से पकड़कर बस से सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचाया गया। स्टेशन पर उन्हें रेलवे वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन के समक्ष पेश किया गया। उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई।
मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद ने बताया कि अभियान में सुल्तानपुर, लखनऊ व वाराणसी के 24 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल थे। इसके अलावा 32 आरपीएफ और पांच जीआरपी कर्मी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अभियान मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, एसीएम केके यादव व रोहित वर्मा के निर्देशन में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें