सुलतानपुर। अपर जिला सत्र न्यायालय में शुक्रवार को अमेठी के गुंगवाछ कांड का कोई गवाह नहीं आया। गवाह प्रस्तुत करने के लिए जज ने 19 मई की तिथि नियत की है।
अमेठी के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, अमरेश यादव व पत्नी नइका की जमीन के विवाद में 15 मार्च 2022 को हत्या कर दी गई थी।
पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र अमरजीत यादव ने गांव के रामदुलारे यादव, अखिलेश, बृजेश यादव व छोटू उर्फ अभिषेक यादव के साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पुत्र नितिन तिवारी व पति रामशंकर तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।