फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरकारी राशन दुकान के चयन में हंगामा

Sat, 10 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन में शुक्रवार को हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। बैतीकला में राशन की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक होनी थी। 11 बजे नोडल अधिकारी एडीओ आईएसबी विनोद कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नीरज व प्रधान पूनम यादव की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

दुकान के लिए श्याम बहादुर यादव, सुजीत कुमार यादव, अतुल विश्वकर्मा व अब्दुल कादिर ने अपना आवेदन दिया। नोडल अधिकारी चुनाव प्रक्रिया में महिला स्वयं सहायता समूह से आवेदन लेने लगे। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
नोडल अधिकारी ने चयन प्रक्रिया को स्थगित करने की बात कही, तो लोग भड़क गए। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने स्थिति को संभाला। किसी तरह नोडल अधिकारी वहां से लौटे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें