फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नोटिस मकान गिराया

Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
अमर उदजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरौना में बिना नोटिस दिए नगर पंचायत की ओर से मकान गिराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव ईश्वरपुर मजरे राजापुर अमेरुआ निवासी महेंद्र कुमार द्विवेदी ने वर्ष 2005 में कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरौना में कच्चा मकान सहित भूमि खरीदी थी। भूमि पर नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र अमेठी से नक्शा स्वीकृत होने के बाद महेंद्र पक्के मकान का निर्माण कर रह रहे हैं।

आरोप है कि सोमवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पैमाइश व नोटिस जारी किए बगैर उनके मकान का एक हिस्सा जेसीबी से ढहा दिया। मंगलवार को पीड़ित महेंद्र ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को भा पत्र भेजा है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बचया कि जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें