फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नगर सहित आठ खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन

Fri, 13 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई माह में परिषदीय बच्चों की औसत उपस्थिति का अवलोकन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र में सबसे कम 63.1 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन

धनपतगंज, कुड़वार, लंभुआ, कादीपुर, बल्दीराय, भदैंया, कूरेभार में 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति दर्ज की गई है। प्रतापपुर कमैचा, मोतिगरपुर, दूबेपुर, जयसिंहपुर करौंदीकला में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति दर्ज की गई है। दोस्तपुर एवं अखंडनगर में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई है।
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विकास खंड धनपतगंज, कुड़वार, लंभुआ, कादीपुर, बल्दीराय, भदैंया, कूरेभार एवं नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। प्रतापपुर कमैचा, मोतिगरपुर, दूबेपुर, जयसिंहपुर करौंदीकला के खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक करने के लिए योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें