फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आंधी-बारिश में टूटे तार, दो लाख की आबादी रही बेहाल

Sat, 30 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के विवेकनगर में मरम्मत करते कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे आई आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से चार उपकेंद्र तड़के 3:30 बजे से ठप हो गए। कई ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। शहर से लेकर गांव तक दो लाख की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन


विभागीय टीमें सुबह होते ही फॉल्ट खोजने और तारों पर गिरे पेड़ों को हटाने में जुट गईं। टीपी नगर, पकड़ी व लंभुआ उपकेंद्रों की बिजली 7:40 बजे बहाल हो सकी, जबकि धम्मौर उपकेंद्र व अन्य जगहों पर सुबह नौ बजे आपूर्ति सामान्य कराई जा सकी। दिनभर रुक-रुक कर फॉल्ट होने से बिजली कटौती जारी रही।

तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। शहर के विवेकनगर, शाहगंज, चौक, बढ़ैयावीर, पुलिस लाइन, सिविल लाइंस सहित कई मोहल्लों में तार टूटने और जंपर उड़ने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि तेज हवा से कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें