फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सजदे में झुके सिर, दिलों से निकली अमन की दुआएं

Sat, 30 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के ईदगाह मैदान में नमाज के दौरान अल्लाह से दुआ मांगते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी चारु निगम समेत अन्य आलाधिकारियों ने शहर में घूमकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर के ईदगाह मैदान में बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे मौलाना सुलेमान साहब ने बकरीद की नमाज अदा कराई। शहर के साथ आसपास के ग्रामीण अंचल के लोग भी शामिल हुए। नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। मरकज मस्जिद में मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी ने सुबह 7:30 बजे, जामिया इस्लामिया मदरसा में मौलाना मोहम्मद उसामा कासमी ने सुबह 6:00 बजे, हेरा मस्जिद में मौलाना मताहरुस्सलाम कासमी ने सुबह 6:00 बजे, जामा मस्जिद चौक में हाफिज कदीर ने सुबह 7:30 बजे और बीबिया मस्जिद में मौलाना मोहम्मद कसीम कासमी ने सुबह 8:00 बजे नमाज अदा कराई। नमाज के बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ।
ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों पर भी निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल आलोक कुमार धीमान, इंस्पेक्टर श्याम सुंदर, सरदार बलदेव सिंह, आशीष अग्रवाल, अमर बहादुर सिंह, संतोष पाठक, राजकुमार, अलीमुद्दीन, विनय सेन, पवन कुमार आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सपा नेता गुफरान अहमद सैफी ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद अमहट के मौलाना मो. जाफर खान ने कहा कि कुर्बान की हुई चीज को तीन भागों में बांटकर खाना चाहिए। ग्रामीण अंचल के अखंडनगर, कादीपुर, करौंदीकलां, लंभुआ, दोस्तपुर, कूरेभार, बल्दीराय, प्रतापपुर कमैचा, भदैंया, कुड़वार, हसनपुर, मनियारपुर में शांतिपूर्ण ढंग से ईद-उल-अजहा का त्योहार संपन्न हुआ। मौलाना सुलेमान साहब ने ईदगाह में लोगों को अल्लाह की तकरीरों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें