फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम शुरू, बर्फीली हवाओं ने कंपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। दो दिनों से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने शनिवार को दिन भी कंपा दिया। हवाओं से न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री पर पहुंच गया है। जिले में अभी अलाव नहीं जल सके हैं।
विज्ञापन

दिसंबर दूसरा पखवारा शुरू होते ही जिले में ठंड का सितम शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम से शुरू बर्फीली पछुओं हवाओं से ठंड में और इजाफा हो गया है। शनिवार को दिन भर पछुआ हवाएं चलने से गलन भरी ठंड जारी रही। इसकी वजह से जिले का न्यूनतम पारा गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पारा गिरने से सर्दी ने लोगों को कंपा दिया है। अधिकतम तापमान साढ़े 20 डिग्री पर पहुंच गया है। दो दिनों से सर्दी बढ़ने के बाद भी अभी तक शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक अलाव नहीं जल सके हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलने से लोग ठंड से शाम को कांपते रहे। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज पछुआ हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी। पछुआ हवा की गति 2.8 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें