फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: क्रॉस कंट्री रेस में बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार

Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में 147 बालक और बालिका धावकों ने प्रतिभाग किया। खेल निदेशालय व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। पांच किलोमीटर की ओपन बालक-बालिका क्रॉस कंट्री रेस हुई। बालक वर्ग में 102 और बालिका वर्ग में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में शीर्ष छह में स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी आकाश मिश्रा, अंकित पाल, मो. सैफ खान, अजय, अंकुर यादव व शनि यादव को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
बालिका वर्ग में मंतशा, सिमरन, अनु, रूबी बौद्ध, मीनाक्षी व दिव्यांशी पांडेय को क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। रिद्धि जायसवाल, शगुन, अवि, रितिका सोनकर, अद्विका सोनकर, वेद, सार्थक, अर्पित जायसवाल, अमित पाल आकाश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल, पंकज दुबे, मुनेंद्र मिश्रा, प्रदीप कुमार यादव, प्रवीण आशुतोष गुप्ता, आशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें