सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सोमवार से पुलिस लाइन में किया जाएगा। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
एसपी ने पुलिस लाइन में सोमवार से ड्यूटी में लगाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। एसपी ने निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाय। अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराया जाय। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)