फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनी तो जीएसटी की दरें करेंगे कम: राहुल

Thu, 05 Oct 2017 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों ने रोका राहुल का काफिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार विकास कार्यों में राजनीति कर रही है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर ध्यान देेने के बजाय उनमें रोड़े अटकाए जा रहे हैं। अमेठी में हमने एफएम रेडियो स्टेशन का शिलान्यास किया था, अब स्मृति ईरानी इसका उद्घाटन करने आ रहीं हैं, लेकिन इस पर चुप न बैठकर आवाज उठाएंगे। अमेठी में राहुल ने व्यापारियों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जीएसटी को लचीला बनाएंगे।
विज्ञापन



अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मोहनगंज कस्बे में मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में मोदी सरकार विकास के मोर्चे पर विफल रही है। हमने अमेठी और रायबरेली के विकास के लिए 30 परियोजनाएं शुरू की थीं, जिसमें अब केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। नई रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

तिलोई में 200 बेड के अस्पताल के कार्य में रोडे़ अटकाए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में 30 हजार युवा प्रति घंटे रोजगार की तलाश में बाहर निकलते हैं, लेकिन मोदी सरकार 450 युवाओं को ही काम दे पा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि सरकार के बचे समय में युवाओं को रोजगार दिलाने और कृषि व्यवस्था को ठीक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी के लिए हमेशा विकास का सपना सोचा है। आगे भी यहां का विकास तेजी से कराया जाएगा। रोड़े अटकाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, अमेठी के मुंशीगंज के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में व्यापारियों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि व्यापारियों की समस्या दूर हो और जीएसटी को लचीला बनाया जाए इसके लिए वे इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर जीएसटी को लचीला बनाने के साथ उसकी दरें भी कम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो साल दो साल में छोटे व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन








         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें