फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िकसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Sat, 12 Dec 2015 11:55 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के माननीय बनाने का जनता का फैैसला रविवार को आएगा। जनता के फैसले की घड़ी नजदीक देख प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई है। प्रशासन ने ग्राम प्रधान के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में बवाल की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू करते हुए विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह सात बजे से गणना शुरू कराने को लेकर शनिवार को अधिकारियों ने तैैयारियों का जायजा लिया।

पंचायत के चार चरणों के चुनाव में वोटरों की ओर से प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की लिखी गई तकदीर के फैसले की घड़ी आ गई है। रविवार को सुबह सात बजे मतगणना शुरू होगी। इसके लिए कर्मचारी शनिवार को ही मतगणना केंद्रों पर बुला लिए गए।
विज्ञापन


सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर गणना केंद्रों पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रटों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस व पीएसी को लगाया गया है। संवेदनशील जगहों पर सीआरपीएफ भी तैनात की गई है। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि गणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से चक्रानुक्रम व्यवस्था के मुताबिक ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतों की गिनती शुरू होगी

शनिवार को डीएम एस राजलिंगम, एसपी विनय कुमार यादव, प्रेक्षक जगदीश व सीडीओ रामयज्ञ मिश्र ने सभी गणना केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सुबह से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ अपने ब्लॉकों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें