फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मौसम को देख गेहूं की कटाई-मड़ाई में आई तेजी

Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गेहूं की मड़ाई करवाते किसान। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के तेवर पल-पल बदल रहे हैं। बूंदाबांदी के आसार से किसानों ने बची-खुची गेहूं की कटाई-मड़ाई के कार्य में तेजी ला दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई है। शनिवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। अधिकतम तापमान 35.5 से बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को 24.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह 10 बजे से लोगों को धूप सताने लगी।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 4.9 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने और तेज गति से पूर्वी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें