फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सम्मानित किए जाएंगे यूपी बोर्ड के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर उजाला की ओर से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में होने वाले कार्यक्रम में डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2020 की परीक्षा में जिले के तीन मेधावियों ने स्टेट मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया था। हाईस्कूल के जिला टॉपर अंकुश दुबे ने स्टेट मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान हासिल किया है, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली आकांक्षा सिंह प्रदेश की मेरिट में पांचवें रैंक पर हैं।
जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली पूजा मौर्या स्टेट की मेरिट में सातवें नंबर पर हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को अमर उजाला की ओर से प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अमर उजाला की ओर से हाईस्कूल व इंटर के टॉप थ्री मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम व एसपी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। डीआईओएस एसके तिवारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इन मेधावियों का होगा सम्मान
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे छात्र अंकुश दुबे, दूसरे स्थान पर रहे श्रेयांश श्रीवास्तव व तीसरे स्थान पर रहे आदर्श सिंह को सम्मानित किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त आकांक्षा सिंह, दूसरे स्थान पर रहीं पूजा मौर्या व तीसरे स्थान पर रहीं छवि तिवारी को सम्मानित किया जाएगा।
अमेठी में भी होगा मेधावियों का सम्मान
गौरीगंज (अमेठी) अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। सुबह 10:00 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा सत्र 2019-20 की हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले की टॉप-10 सूची में शामिल पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे मेधावियों को ईयर बुक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम व एसपी होंगे।
अमर उजाला की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट में किया गया है। कार्यक्रम में 2019-20 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे यश पांडेय, रितिका व विशाल वर्मा तथा इंटर की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पाने वाले सुमित मिश्र, दूसरे स्थान पर रही सौम्या व तीसरे स्थान पर रहे अरेंदर जोरिया को डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी सोमवार को पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में डीएम व एसपी मेधावियों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने टिप्स देंगे। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा व एएओ आशुतोष मिश्र भी मेधावियों की हौसला आफजाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें