बल्दीराय (सुल्तानपुर)। झुरहू का पुरवा गांव में सोमवार की सुबह मवेशी चराने घर से निकला एक बालक पानी में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हलियापुर थाना क्षेत्र के झुरहू का पुरवा मजरे हलियापुर निवासी अर्जुन यादव (9) पुत्र दरगाही यादव सोमवार की सुबह गांव के लोगों के साथ मवेशी चराने के लिए गोमती नदी के किनारे गया था। इस बीच भैंस गोमती के पास जमा पानी में चली गई। भैंस को बाहर निकालने के लिए वह पानी में घुस गया।
पानी ज्यादा होने के कारण वह उसमें डूब गया। जब तक वहां मौजूद लोग उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद हलियापुर एसओ अरशद खान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।